मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 77 के दूल्हे की 19 की दुल्हनिया

सतना
 मध्यप्रदेश के सतना जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 19 वर्ष की लड़की से 77 वर्ष के बुजुर्ग का विवाह संपन्न हुआ। मामला वायरल होते ही निगम प्रशासन ने इसे लिपि त्रुटि बताया है। कहा है कि 19 वर्ष की वधू है और 27 वर्ष का वर है, टाइपिंग मिस्टेक होने से यह गलती हुई है।

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पूरे प्रदेश में पंजीयन कराए जा रहे हैं। सतना जिले में भी नगर निगम प्रशासन द्वारा इस योजना के अंतर्गत 195 जोड़ों के विवाह संपन्न कराने के लिए रजिस्ट्रेशन पूरे कर लिए गए हैं। हालांकि, इस प्रक्रिया के दौरान सतना में चौकाने वाला मामला सामने आया। इस रजिस्ट्रेशन सूची में 19 वर्षीय दीपा कुमारी चौधरी का विवाह 77 वर्षीय बुजुर्ग वीरेंद्र कुमार साकेत के साथ दिखाया गया है।
19 साल की दुल्हन 77 साल का दूल्हा!

जिसके बाद यह मामला चर्चाओं में आ गया है। मामले पर जांच के बाद नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह मात्र एक टाइपिंग मिस्टेक थी। इसमें वीरेंद्र कुमार साकेत की वास्तविक उम्र 27 वर्ष के बजाय गलती से 77 वर्ष दर्ज हो गई थी। इस गलती को टाइपिंग मिस्टेक मानते हुए प्रशासन ने तुरंत सुधार कर दिया।
मामले पर सतना नगर निगम डेप्युटी कमिश्नर

वहीं इस मामले पर सतना नगर निगम डेप्युटी कमिश्नर भूपेंद्र परमार ने बताया कि यह मामला हमारे संज्ञान में आया है। जांच की गई तो पता चला टाइपिंग मिस्टेक थी। इसी कारण 27 की जगह 77 हो गया था। इसको सुधार लिया गया है। कार्यक्रम में 195 जोड़ों का विवाह होना है। इसमें पहले तो 214 के करीब पंजीयन में आये थे। इनसें से जो पात्रता की श्रेणी में थे उनको निगरानी समिति द्वारा जांच के बाद फाइनल 195 जोड़ें हुए हैं। इसे लेकर सारी व्यवस्थाएं हो गई हैं। शासन द्वारा इसमें जोड़ों को 49 हजार की नगद राशि दी जाएगी।

 

#Mukhyamantri Kanya Vivaah Yojana

Source : Agency

12 + 14 =

ANKUR PANDEY(Owner/Editor)

Email: [email protected]

Mobile: 9200444084

C.G Office Add: Khairagarh, Chhuikhadan Gandai, KHAIRAGARH, Chhattisgarh, India 491881