9 या 10 अक्टूबर को करवा चौथ मनाएं, जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा सामग्री

हिंदू धर्म में कार्तिक महीने का विशेष महत्व माना गया है। इस महीने को पूजन पाठ और दान धर्म से जोड़कर देखा जाता है। इस बार 8 अक्टूबर से कार्तिक के महीने की शुरुआत हो रही है। कार्तिक के महीने में करवा चौथ का त्यौहार भी आता है जो सुहागिन महिलाओं के लिए काफी खास माना गया है।

इस हिंदू महीने में भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और तुलसी की पूजन के साथ करवा चौथ के व्रत का भी महत्व माना गया है। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को आने वाले इस त्यौहार पर सुहागन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्रमा का पूजन करने के बाद व्रत खोलती हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन विधि विधान से की गई पूजन रिश्ते में प्रेम को बढ़ाती है। चलिए आपको इस शुभ पर्व की सही तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में बताते हैं।

करवा चौथ की तिथि 

वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल 10 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत किया जाने वाला है। कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 9 अक्टूबर को देर रात 10:54 पर होने वाली है। यह तिथि 10 अक्टूबर की शाम 7:38 पर समाप्त होगी।

पूजन का मुहूर्त

अगर आप भी हारतालिका तीज का व्रत करते हैं तो पूजन का शुभ मुहूर्त 5:16 से शाम 6:2 मिनट तक है। इस दिन चंद्रोदय का समय शाम 7:42 का बताया जा रहा है।

पूजन की सामग्री

पूजन के लिए कच्चा दूध, पुष्प, शक्कर, घी, अगरबत्ती, मिठाई, गंगाजल, अक्षत, कुमकुम, मेहंदी, बिंदी, चूड़ी, बिछिया, महावीर, छलनी, जल का लौटा, थाली और दीपक की आवश्यकता होगी।

इन चीजों का करें दान

करवा चौथ के दिन माता करवा की पूजन अर्चन करें। व्रत की कथा का पाठ करने के बाद माता से जीवन में सुख समृद्धि लाने की प्रार्थना करें। अब आपको केसर सिंदूर, इत्र और लाल चुनरी का दान करना है। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।

 

#karva Chauth

Source : Agency

6 + 15 =

ANKUR PANDEY(Owner/Editor)

Email: [email protected]

Mobile: 9200444084

C.G Office Add: Khairagarh, Chhuikhadan Gandai, KHAIRAGARH, Chhattisgarh, India 491881