डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में मार्टिन गैरिक्स ने किया लाइव शो

मुंबई

ग्लोबल EDM सेंसेशन मार्टिन गैरिक्स ने 14 मार्च को नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में लाइव शो किया। इस दौरान 45 हजार दर्शक मौजूद थे। अरिजीत सिंह के साथ स्टेज पर होली खेली गई और दुनिया के सबसे बड़े होली समारोह का नया रेकॉर्ड बनाया।

इस प्रोग्राम में एरियल ड्रोन, आतिशबाजी और रोमांच कर देने वाली परफॉर्मेंस थी। साथ ही एलईडी और लेजर शो का शानदार कमाल देखने को मिला। सिंगर अरिजीत सिंह ने भी अपनी परफॉर्मेंस से चार-चांद लगा दिया। इसके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दोनों ने साथ में परफॉर्म किया, जिसे देख फैंस खुशी से झूम उठे।

अरिजीत और मार्टिन ने साथ मिलकर गाया गाना
इस इवेंट का मुख्य आकर्षण 300 ड्रोन की परफॉर्मेंस थी, जिसमें गैरिक्स का '+ x' लोगो (Logo), एक दिल और आसमान में परी के पंख बनाए गए थे। मार्टिन ने अपने सेट की शुरुआत 'कासा काई, मुंबई?' के साथ की। इसके बाद उन्होंने 'एनिमल्स', 'हाई ऑन लाइफ' और 'इन द नेम ऑफ लव' जैसे हिट गाने गाए। अरिजीत सिंह ने भी सरप्राइज दिया और गैरिक्स के साथ मिलकर 'एंजल्स फॉर ईच अदर' गाने पर शामिल हुए।

मार्टिन के दिल में बसी मुंबई
रात का समापन आतिशबाजी, ड्रोन की कलाबाजी और मार्टिन की मुंबई के प्रति इमोशनल ट्रिब्यूट के साथ हुआ, जैसा कि उन्होंने बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया: 'हमेशा मेरे दिल में... धन्यवाद, मुंबई!'

अरिजीत के घर पर आए थे मार्टिन
इससे पहले मार्टिन को अरिजीत के घर पर देखा गया था, जहां से उनकी फोटोज वायरल हुई थीं। अरिजीत के घर की सादगी देख फैंस का दिल पिघल गया था।

 

Source : Agency

12 + 5 =

ANKUR PANDEY(Owner/Editor)

Email: [email protected]

Mobile: 9200444084

C.G Office Add: Khairagarh, Chhuikhadan Gandai, KHAIRAGARH, Chhattisgarh, India 491881