महिला कांग्रेस के सूचना व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील फोटो और वीडियो शेयर की गई, सदस्यों में हड़कंप

ग्वालियर
 महिला कांग्रेस के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील फोटो वीडियो शेयर करने का मामला सामने आया है। सेक्सी रिया के नाम से यह पोस्ट की गई थी। जिसके बाद ग्रुप से जुड़े सदस्यों में हड़कंप मच गया। हालांकि महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने पोस्ट को डिलीट कर दिया। साथ ही उन्होंने माफी भी मांगी है।

महिला कांग्रेस के सूचना व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील फोटो और वीडियो शेयर की गई। सुबह 10 बजकर 04 मिनट पर सेक्सी रिया के नाम से यह पोस्ट की गई। वहीं यह मोबाइल नंबर किसी जहीर खान नाम के व्यक्ति का बताया रहा है। गंदी फोटो और वीडियो के बाद बवाल बच गया। इस व्हाट्सएप ग्रुप की एडमिन महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष मीनू परिहार है। उन्होंने ग्रुप में अश्लील पोस्ट देखकर तुरंत उसे डिलीट कर दिया।

इसके साथ ही मीनू परिहार ने माफी मांगी है। एडमिन ने व्हाट्सएप ग्रुप से पोस्ट डिलीट कर लिखा कि ‘मैंने अपनी किसी कार्यकर्ता को पहले इसमें एडमिन बनाया था शायद उन्होंने यह नंबर ऐड किए होंगे, क्योंकि यह नंबर मेरे पास सेव नहीं है। इस तरीके की बदतमीजी हुई उसके लिए मैं क्षमा चाहती हूं और जो नंबर मेरे पास नहीं है उन सभी को ग्रुप से मैं रिमूव कर रही हूं।’

 

#Mahila Congress

Source : Agency

11 + 7 =

ANKUR PANDEY(Owner/Editor)

Email: [email protected]

Mobile: 9200444084

C.G Office Add: Khairagarh, Chhuikhadan Gandai, KHAIRAGARH, Chhattisgarh, India 491881