पिता के लिए दौड़े रिंकू सिंह, आनन-फानन में छोड़ा भारतीय टीम का कैंप

नई दिल्ली 

रिंकू सिंह के पिता की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है। रिंकू सिंह के पिता को 4th स्टेज का लिवर कैंसर है। वह वेंटिलेटर पर हैं। वह अचानक इंडिया कैंप छोड़कर फैमिली इमरजेंसी की वजह से घर लौट गए हैं। रिंकू सिंह जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का हिस्सा है।

रिंकू सिंह ने अचानक छोड़ा टीम इंडिया का साथ, पिता के लिए आनन फानन में लौटे घर

टीम इंडिया के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह अचानक इंडिया कैंप छोड़कर फैमिली इमरजेंसी की वजह से घर लौट गए हैं। रिंकू सिंह जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का हिस्सा है। भारत का अगला मैच जिम्बाब्वे स 26 फरवरी को है। रिपोर्ट्स के अनुसार रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है। रिंकू सिंह के पिता को 4th स्टेज का लिवर कैंसर है। वह वेंटिलेटर पर हैं। बता दें, रिंकू सिंह के लिए अभी तक टी20 वर्ल्ड कप कुछ शानदार नहीं रहा है। 5 मैचों में उन्होंने मात्र 24 रन बनाए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में तो वह खाता भी नहीं खोल पाए थे।

रिंकू के पिता खानचंद सिंह की हालत गंभीर है और उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक लोकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

रिंकू सोमवार, 23 फरवरी को इंडियन टीम के साथ चेन्नई गए थे, जहां भारत को सुपर-8 का अगला मैच जिम्बाब्वे से खेलना है। सूत्रों ने बताया कि लेफ्ट-हैंडर अपने पिता को देखने के लिए मंगलवार सुबह चेन्नई से निकले, जो लाइफ सपोर्ट (वेंटिलेटर) पर हैं।

उनके 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम के मैच में खेलने की संभावना नहीं है। इस घटना के कारण रिंकू मंगलवार शाम को प्रैक्टिस के लिए उपलब्ध नहीं थे।
भारत की सेमीफाइनल की राह हुई कठिन

साउथ अफ्रीका से भारत को मिली 76 रनों से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह कठिन हो गई है। इसके बाद वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को हराकर भारत की मुश्किलें और बढ़ा दी है। टीम इंडिया को अगर सेमीफाइनल की दौड़ में बना रहना है तो उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ सिर्फ जीत नहीं, बल्कि बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज की हार की दुआ करनी होगी।

 

#Rinku Singh

Source : Agency

15 + 4 =

ANKUR PANDEY(Owner/Editor)

Email: [email protected]

Mobile: 9200444084

C.G Office Add: Khairagarh, Chhuikhadan Gandai, KHAIRAGARH, Chhattisgarh, India 491881