बृह्नमुंबई महानगरपालिका के चुनाव में शिवेसना अलग चुनाव लड़ सकती है, उद्धव ठाकरे ले सकते हैं बड़ा फैसला

नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली विधानसभा चुनाव की तस्वीर मुंबई में भी बनती नजर आ रही है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि BMC यानी बृह्नमुंबई महानगरपालिका के चुनाव में शिवेसना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) अलग चुनाव लड़ सकती है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया है, लेकिन बड़े नेता ऐसे संकेत दे रहे हैं। महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना यूबीटी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) शामिल हैं।

शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने संकेत दिए हैं कि जो हाल दिल्ली में देखा जा रहा है, वैसा मुंबई में भी हो सकता है। खास बात है कि BMC चुनाव कुछ समय में होने हैं। यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हो रहा है, जब महाराष्ट्र में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में एमवीए को महायुति के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। खबरें थीं कि शिवसेना यूबीटी के नेता पार्टी पर अकेले चुनाव लड़ने का दबाव डाल रहे थे। हालांकि, अब तक पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

कांग्रेस पर निशाना
सामना के संपादक में कहा गया, 'अब भी मुकाबला भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच ही है। कांग्रेस पार्टी मैदान में है और कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी की बजाय केजरीवाल और ‘आप’ पर हमला कर रही है। दिल्ली के लोगों को इस बात पर हैरानी हो रही होगी। जब देश मोदी-शाह की तानाशाही के खिलाफ लड़ रहा है तो कांग्रेस भाजपा के बजाय ‘आप’ पर कीचड़ उछाल रही है।' राउत ने यह भी कहा, 'आप और कांग्रेस INDIA ब्लॉक में शामिल हैं, लेकिन दिल्ली में अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। जो दिल्ली में हो रहा है, वैसा मुंबई में भी हो सकता है।' खास बात है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस और आप ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था।

 

#Uddhav Thackeray

Source : Agency

1 + 6 =

ANKUR PANDEY(Owner/Editor)

Email: [email protected]

Mobile: 9200444084

C.G Office Add: Khairagarh, Chhuikhadan Gandai, KHAIRAGARH, Chhattisgarh, India 491881